आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित पी ए सी चौराहे पर जुलूस की शक्ल दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शिव सेना शिंदे गुट के ज़िला प्रमुख गुड्डू सैनी के नेतृत्व में पहुंचे और उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इसके साथ ही दोनों की फोटो पर कालिक पोत कर उत्तर भारतीयों का शोषण एवं मातृभाषा हिंदी का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त के नारे भी लगाए ओर दोनों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
शिव सेना के ज़िला प्रमुख गुड्डू सैनी ने मीडियो को बयान देते हुए कहा कि उत्तर भारतीयों का शोषण एवं उनके साथ मारपीट की घटना को लेकर शिवसेना ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया है क्योंकि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के साथ हुई मारपीट की घटनाएं सामने आ रही शिवसेना ने राज ठाकरे एवं उद्धव ठाकरे के विरोध में ये प्रदर्शन किया गया शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं ने पीएसी के चौराहे पर उद्धव ठाकरे एवं राज ठाकरे के मुंह पर कलिख पोतकर एवं जूते मारकर विरोध प्रदर्शन किया।
ज़िला प्रमुख गुड्डू सैनी ने आगे कहा कि इन लोगों की इस हरकत से देश के अन्य हिस्सों में क्षेत्रवाद और भाषावाद का जहर घोला जा रहा है राज ठाकरे एवं उद्धव ठाकरे जो हिंदी भाषी लोगों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं उनकी गुंडागर्दी का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए शिवसेना जनपद मुरादाबाद इकाई के कार्यकर्ता संपूर्ण जनपद में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं व शिवसेना हर उत्तर भारतीय से अपील करती है कि इन देशद्रोहियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर इनको मुंह तोड़ जवाब दें।
मण्डल प्रमुख नितिन वर्मा ने बताया कि आज संपूर्ण मुरादाबाद मंडल में उद्धव ठाकरे एवं राज ठाकरे का विरोध किया गया है! मुरादाबाद मंडल के हर नगर में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं! आज शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई केंद्र सरकार एवं महाराष्ट्र सरकार से मांग करती है कि इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। शिवसेना के राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति ने बताया कि शिवसेना ने आज संपूर्ण पश्चिम उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र में हुए उत्तर भारतीयों पर हमले को लेकर देशद्रोही उद्धव ठाकरे एवं राज ठाकरे का विरोध किया हैऔर केंद्र सरकार से मांग की इन दोनों नेताओं के विरुद्ध रासुका की कार्रवाई की जाए एवं देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए क्योंकि यह लोग महाराष्ट्र में भाषा का जहर घोलकर पूरे देश में माहौल खराब करना चाहते हैं।
शिवसेना के महानगर प्रमुख मनोज कुमार ने उद्धव ठाकरे एवं राज ठाकरे के इस कार्य की कड़ी निंदा की मनोज कुमार ने इनको देशद्रोहियों बताते हुए इनके के खिलाफ केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग है।अवसर पर मुख्य रूप से राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति, मंडल प्रमुख, मुरादाबाद मंडल नितिन वर्मा, जिला प्रमुख गुड्डू सैनी, महानगर प्रमुख मनोज कुमार, ओमप्रकाश सैनी, प्रमोद सागर, कपिल कुमार, जिला उप प्रमुख हरकिशोर सैनी विनय कश्यप रंजीत कश्यप जितेंद्र ठाकुर मोहर सिंह कश्यप राकेश कुमार प्रजापति, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
