बंडा सागर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250708-WA0036.mp4
New india Time’s

बण्डा-सागर मार्ग पर स्थित ग्राम सौरई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही डायल-100 मौके पर पहुँची और तत्काल मृतक की शिनाख्त नरेंद्र दुबे पिता परसराम दुबे उम्र 22 वर्ष निवासी सुनवाहा बक्सवाहा जिला छतरपुर का बताया गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह युवक सागर के पथरिया जाट में किराए से रहता था।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250708-WA0033.mp4

जो सागर से बकसब्वहा अपने घर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट में गई है, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा,पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है, फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version