आकाशीय बिजली गिरने से सुजानपुर सरपंच सुरजीत सिंह उर्फ गुड्डू लोधी की घटना स्थल पर ही हुई मौत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आकाशीय बिजली गिरने से सुजानपुर सरपंच सुरजीत सिंह उर्फ गुड्डू लोधी की घटना स्थल पर ही हुई मौत | New India Times

आकाशीय बिजली गिरने से सुजानपुर सरपंच सुरजीत सिंह उर्फ गुड्डू लोधी 44 साल की घटना स्थल पर मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह (गुड्डू) अपने खेत पर थे, शाम को करीब 6:00 बजे तेज बारिश के साथ बिजली चमकी और वह अपने दो साथी मोहन आदिवासी 50 साल और गोकुल लोधी 50 साल के साथ पास में ही अपने घर की ओर जाने लगे तभी आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे सुरजीत उर्फ गुड्डू लोधी की मौके पर मौत हो गई। इस दौरान गोकुल आदिवासी घायल हो गया जिसे सागर रेफर किया गया है। वहीं मोहन आदिवासी सुरक्षित बच गया है। यहां बता दें कि सुरजीत सिंह ग्राम पंचायत सुजानपुर के सरपंच थे वहीं पूर्व जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के छोटे भाई थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article