क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है? अकोट में स्पीड ब्रेकर की मांग तेज | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है? अकोट में स्पीड ब्रेकर की मांग तेज | New India Times


अकोट शहर के अंजंगाव रोड पर हाईस्कूल के पास जो कि काफी भीड़ भाड़ वाला परिसर होने के कारण बाबा साहब अंबेडकर चौक मिलना अबुल कलाम रोड धारुली वेस रात  है जहां पर कई बार ट्रैफिक जाम होने लगता है साथ ही कई बार अपधात भी देखे जा चुके हैं जिस में कई बार जातिवादी विवाद भी देखे जा चुके हैं जिसे देख कई बार समाज सेवकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए भी देखा जा चुका है किंतु वरिष्ठ अधिकारी नींद से जागना नहीं चाहते या फिर किसी बड़ी घटना का इंतेज़ार कर रहे हैं यह अपने आप में एक बड़ा सवालिया निशान है बता दें की यह परिसर कई बार जातिवादी दंगों व विवादों में देखा जा चुका है और यह कहना शायद गलत नहीं होगा कि ऐसे परिसर में अधिकारियों की अनदेखी आने वाले समय में कोई बड़ी दुर्घटना के इंतज़ार में है अकोट के अकबरी प्लाट धारुली वेस बड्डे प्लाट वासियों द्वारा यह सुनाई दे रहा हे कि कुछ अधिकारियों की अनदेखी के कारण हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आखिर हमारी फरियाद कौन सुनेगा और किस को सुनाए वाला किस्सा हम लोगों के साथ हो रहा है।

क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है? अकोट में स्पीड ब्रेकर की मांग तेज | New India Times

जबकि 3  से ज्यादा स्कूल दो कब्रिस्तान, कई मस्जिदें, ओर एक बड़े पायमाने पर खरीदारी करने वाला परिसर जहां पर पूरे अकोट के लोग सामान की खरीद फरोख्त करने आते हैं  और कुछ ही दूरी पर साप्ताहिक  शनिचर बाजार लगने से भीड़ काफी बड़े पैमाने पर शहर के विभिन्न इलाकों से व, देहात से भी आते जाते देखा जा सकता है। ऐसे में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस ओर गंभीरता से लक्ष्य देने की आवश्यकता है। ऐसी प्रतिक्रिया कई लोगों द्वारा सुनाई दे रही है अब देखना यह होगा कि वरिष्ठ अधिकारी इस ओर लक्ष्य देंगे या इसे भी ठंडे बस्ते में डाल देंगे। इस ओर जनता की नज़रे टिकी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version