चंबल संभाग में रेत का अवैध खनन जारी; जनप्रतिनिधियों पर अवैध उत्खनन को शह देने का आरोप | New India Times

संदीप शुक्ला, मुरैना (मध्यप्रदेश ), NIT; ​

चंबल संभाग में रेत का अवैध खनन जारी; जनप्रतिनिधियों पर अवैध उत्खनन को शह देने का आरोप | New India Timesमध्यप्रदेश के चंबल संभाग में रेत की अवैध खनन जारी है। अवैध खनन से जहाँ महसूल विभाग को बडी चपत लग रही है वहीं रेती के ओवरलोड वाहनों से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ​चंबल संभाग में रेत का अवैध खनन जारी; जनप्रतिनिधियों पर अवैध उत्खनन को शह देने का आरोप | New India Timesजिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध खनन और रेत की ओवरलोड वाहनों का निकलनाजारी है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वालों के सगे संबंधी प्रदेश के सत्ताधारी पार्टी या जनप्रतिनिधि हैं, जिस कारण प्रशासन भी इन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा पा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना क्षेत्र में रात को सैकड़ो ट्रकों को ओवरलोड रेत ले जाते हुए देखा जा सकता है। यहाँ गौर करने वाली बात यह भी है कि अब रेत माफियाओं ने जिला प्रशासन से खौफ खाते हुए आवागमन का रास्ता बदल दिया है। आगरा और अलीगढ को जाने वाले ट्रक अब रुहेरा, बरेठी और अन्य खदानों से भरकर मौ, मेंहगाव और गोरमी थाना क्षेत्र को बड़ी ही वीरतापूर्वक पार करके ले जाते हैं। ​

चंबल संभाग में रेत का अवैध खनन जारी; जनप्रतिनिधियों पर अवैध उत्खनन को शह देने का आरोप | New India Timesएक तरफ बेबाक कलेक्टर इलैयाराजा टी और तेजतर्रार भिंड एसपी अनिल सिंह कुशवाहा जी जिले के सभी थानों को चाकचौबंद करने का आदेश दे रहे हैं और कहीं से भी कोई चूक होने की स्थिति में कार्यवाही की बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ रात के अंधेरे में सभी आदेशों को धता बताते हुए रेत माफिया अपना काम जारी रखे हुए हैं। यही हाल भारौली थाना क्षेत्र का भी  हैं जहां अभी 2 दिन पहले ही खनिज विभाग ने बड़ी कार्यवाही की थी लेकिन फिर भी यहां स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version