मुक्तिधाम ना होने के कारण तेज़ बारिश में तिरपाल के सहारे किया गया दाह संस्कार | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250705-WA0018.mp4

सागर जिले के मालथौन से बड़ी ख़बर आई है जहां तेज बारिश के बीच तिरपाल लगाकर लोगों ने एक व्यक्ति का दाह संस्कार किया। सरकार नागरिकों की सुविधा के लिए हर छोटे बड़े गांव एवं कस्बों में लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सके और वह किसी भी सुविधा से वंचित न रहे पर इसका परिणाम उल्टा देखने को मिल रहा है। आज जो सामने आया  है वो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मालथौन के ग्राम पंचायत गडौली में झमाझम बारिश के बीच में गांव के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और उसे इसी तेज बारिश के बीच में दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। मुक्तिधाम ना होने के कारण उस व्यक्ति का तिरपाल के सहारे दाह संस्कार किया गया। लोगों ने बताया कि इस गांव में मुक्तिधाम नहीं है जिससे लोगों ने तिरपाल के सहारे इकट्ठा होकर दाह संस्कार किया। ऐसे में बारिश का समय है और बरसात के चलते अगर किसी व्यक्ति की अचानक मृत्यु होती है तो उसे इसी तरह दाह संस्कार करने पर ग्रामवासी बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करते हैं  यहां पर मुक्ति धाम नहीं है जिससे पूरा गांव इस परेशानी से जूझ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version