मोहर्रम पर धौलपुर पुलिस की सख्त चौकसी: शांति और कानून व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मोहर्रम पर धौलपुर पुलिस की सख्त चौकसी: शांति और कानून व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम | New India Times

मोहर्रम के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धौलपुर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ के सुपरवीजन में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। असामाजिक तत्वों पर सड़क से सोशल मीडिया तक पुलिस कड़ी निगरानी रखेगी पुलिस आरएसी और होमगार्ड के साथ ही सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अभय कमांड सेंटर से शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नज़र रहेगी और सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। जिले में सभी जगह पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं थानों और पुलिस लाइन का भी जाप्ता तैनात किया जा रहा है।

आरएसी और होमगार्ड का जाप्ता तैनात किया जा रहा है और थानों पर शांति समिति पुलिस मित्रों सुरक्षा सखियों और सीएलजी सदस्यों की बैठकों का आयोजन किया गया है। लाइसेंसधारी ताजियों को ही अनुमति दी गई है और थानाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने स्तर पर प्रॉपर मॉनिटरिंग करें। मोहर्रम पर भीड़भाड़ अधिक रहती है। इसे देखते हुए भी पुलिस की ओर से पूरी सतर्कता बरती जाएगी और यातायात को लेकर भी माकूल इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें। पुलिस की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के चलते जिले में मोहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सकेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article