रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

वैशाली हार्डवेयर परिसर इन्दरा चौंक दमुआ में आगामी नागद्वारी मेला यात्रियों को प्रदान की जाने वाली तमाम निःशुल्क सेवा और अन्य सुविधा को लेकर बैठक रखी गई, इस महत्वपूर्ण बैठक में दमुआ के समस्त गणमान्य नागरिक प्रतिष्ठित व्यापारी सामाजिक धार्मिक कार्यकर्ता व पत्रकारों ने उपस्थित होकर नागद्वारी मेले के भंडारे पर अपना अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस मेले में बरसात से बचने के लिये विशाल सैंड बनकर तैयार हो गया है। नगरपालिका ने स्वच्छता सहित अन्य सुविधाएं देने की बात कही है।

अतिथि देव भव:को चरितार्थ करने के लिए अपनी सेवाएं निस्वार्थ भाव से देने का प्रण किया है। जिससे ईश्वर प्रश्न होकर हमारे क्षेत्र के गिरते व्यवसाय को बचा सके रोजगार के नये अवशर मिल सके। तहसील व विकासखंड की स्वीकृति के साथ दमुआ को पचमढ़ी से जोड़ा जा सके। अंत में मुकेश साहू ने आये हुये गणमान्य नागरिको का आभार व्यक्त किया। इस बैठक के बारे में बताया की नागद्वारी श्रृद्धालुओं को इस विशाल भंडारा में सभी सुविधाएं व्यवस्थित रूप में मिल सके। संध्या पर आरती व हवन करने पर सहमति बनी।
