कलेक्टर विशेष गढ़पाले की उपस्थिति में माईंस स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आयोजन | New India Times

शेरा मिश्रा/अविनाश द्विवेदी, कटनी (मप्र), NIT; ​कलेक्टर विशेष गढ़पाले की उपस्थिति में माईंस स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आयोजन | New India Timesराज्य शासन के निर्देशों के अनुरुप प्रदेश में 16 से 31 दिसम्बर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार के खान मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस संबंध में निर्धारित बिन्दुओं के निर्देश जारी किये गये हैं। राज्य शासन ने निर्धारित बिन्दुओं पर जिले के खनन क्षेत्र में स्वच्छता के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके तहत जिले में भी सभी माईंस में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को नन्हवारा के सिमकों माईंस पहुंचे कलेक्टर विशेष गढ़पाले भी स्वच्छता पखवाड़े के कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने माईंस मैनेजर को कार्य कर रहे मजदूरों का प्रत्येक माह स्वास्थ्य परीक्षण कराने की बात कही। इस दौरान उप संचालक खनिज दीपमाला तिवारी ने माईन्स सहित अपने घरों में भी स्वच्छता रखने का आग्रह उपस्थित मजदूरों से किया। श्रीमती तिवारी ने स्वच्छता के महत्व और जरुरत के विषय में विस्तार से बताया। ​

कलेक्टर विशेष गढ़पाले की उपस्थिति में माईंस स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आयोजन | New India Timesइस अवसर पर माईन्स के मैनेजर ने भी उपस्थित मजदूरों को स्वच्छता अभियान के विषय में जानकारी दी। साथ ही माईंस द्वारा पास के गांव में स्वच्छता पखवाड़े के तहत की जा रही गतिविधियों के विषय में भी बताया। उन्होने कहा कि पास के गांव में जाकर भी हमारी टीम ने ग्रामीणों और स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया है।

उल्लेखनीय है कि खनन क्षेत्र में स्वच्छता के संबंध में 7 एक्शन पाइंट निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिये गए हैं। इनमें स्वच्छ खदानें, खनन क्षेत्र से लगे ग्रामीण-नगरीय क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त बनाना, जीरो वेस्ट माइन के लिये पॉयलेट योजनाएँ आरंभ करना,बैनर-पोस्टर के माध्यम से स्वच्छता के संदेश का प्रचार-प्रसार,स्वच्छता के आधार पर खदानों का क्रम निर्धारण, खनन श्रमिकों को स्वच्छता किट उपलब्ध कराना तथा वृक्षारोपण और श्रमदान कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version