10 लाख करोड़ रुपया गया कहां ? सड़क जाम करेंगे ठेकेदार | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

10 लाख करोड़ रुपया गया कहां ? सड़क जाम करेंगे ठेकेदार | New India Times

उद्धव ठाकरे सरकार की आर्थिक नाकाबंदी कर एकनाथ शिंदे के सहारे सत्ता में लौटी बीजेपी के आठ साल के कार्यकाल में महाराष्ट्र पर 10 लाख करोड़ रुपए का क़र्ज़ हो चुका है। सरकार से बकाया एक लाख करोड़ रुपया पाने के लिए पंजीकृत ठेकेदार बीते तीन साल से गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे है। जलगांव मे ठेकेदार संगठन ने जिलाधीश आयुष प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। भरी बारिश में प्रसाद के केबिन का तापमान कश्मीर की सर्द फिजाओं को मात दे रहा था। ब्यूरोक्रेसी की इस आलीशान सुविधा का भार गरीब जनता की जेब से निकाला जाता है।

10 लाख करोड़ रुपया गया कहां ? सड़क जाम करेंगे ठेकेदार | New India Times

राज्य विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है वित्त मंत्री अजीत पवार साफ शब्दों में कह चुके हैं कि राज्य की आर्थिक स्थिति बेहद गंभीर है। क्या अब ठेकेदार सड़क पर उतरेंगे? विकास के नाम उठाया गया कर्ज़ का 10 लाख करोड़ रुपया कहां गया ? देवेन्द्र फडणवीस सरकार अपने मैनिफेस्टो में जनता से किए वादों से मुकर रही है। किसानों के हितों के रक्षा की राजनीत कर गरीब से प्रचंड अमीर बने नेता पूंजीवादियों के गुलाम बने बैठे हैं। पूंजीवाद से फ़ैसिसम और मजदूरवाद से कम्युनिज्म आता है जो किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए हानिकारक है। कांग्रेस ने भारत को मिश्र अर्थ व्यवस्था दी थी जिसे बीजेपी ने पूंजीवादी व्यवस्था में बदल दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version