दो हत्यारोपी गिरफ्तार, मोबाइल सेल्फी ने सुलझाई हत्या की गुत्थी | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; ​दो हत्यारोपी गिरफ्तार, मोबाइल सेल्फी ने सुलझाई हत्या की गुत्थी | New India Timesबहराइच जिला पुलिस ने मोबाइल सेल्फी की मदद से दो हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

बहराइच जिले में इन दिनों अपराधियों के लिए काल बन रही एसपी जुगुल किशोर की पुलिस टीम ने तेज तर्रार कप्तान के निर्देशन में कोतवाली नगर की टीम को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 9-10 दिसंबर 2017 को बन्धन गेस्ट हाउस पर हुए नितेश मिश्रा निर्मम हत्या काण्ड का खुलासा शुक्रवार करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान जुगुल किशोर के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अजय प्रताप अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं अतुल कुमार यादव क्षेत्राधिकारी नगर बहराइच के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर केडीसी के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 5065/17 धारा 302/34 IPC के तहत अभियुक्तगण तारिक पुत्र कमर हुसैन उर्फ कमर इस्लाम निवासी रायपुर राजा थाना को0 देहात बहराइच, शाहिद पुत्र छक्कू निवासी छोटी बाजार थाना को0 नगर बहराइच को गिरफ्तार किया गया।​दो हत्यारोपी गिरफ्तार, मोबाइल सेल्फी ने सुलझाई हत्या की गुत्थी | New India Times अभियुक्त गण अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चुनावी रंजिश की बात को लेकर मृतक नितेश मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा पुत्र स्व.विनय प्रकाश मिश्रा निवासी रायपुर राजा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच कि दिनांक 9/10.12.2017 को बन्धन गेस्ट हाउस के बाहर हत्या कर दिए थे l गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तारिक पुत्र कमर हुसैन उर्फ कमर इस्लाम निवासी रायपुर राजा थाना कोतवाली देहात, शाहिद पुत्र छक्कू निवासी छोटी बाजार थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रमोद कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना को.नगर, शशि भूषण पाण्डेय वरिष्ट उप निरीक्षक थाना को.नगर, का.उदय वीर सिंह थाना को.नगर, का. ओम प्रकाश यादव थाना को.नगर, का. सूरज गौड़ थाना को.नगर, का. विकाश गौड़ थाना को.नगर, का.रवि कुमार शाह थाना को.नगर बहराइच।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version