आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन हर माह की तरह इस माह भी मुरादाबाद ज़िला कार्यालय, मानसरोवर कॉलोनी, साईं अस्पताल के निकट, दिल्ली रोड स्थित पार्टी के ज़िला कार्यालय में किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी द्वारा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी, बूथ प्रभारियों, वार्ड सदस्यों की भागीदारी रही। मासिक बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के संचालन, जनहित से जुड़े मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर व्यापक रणनीति बनाना था।
जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं और पार्टी को मज़बूती प्रदान करें। उन्होंने सभी को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटें। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र-गांव, मोहल्ले और वार्ड में हो रहे विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता की समस्याओं की नियमित समीक्षा करें।
बैठक में आगामी महीनों में चलने वाले सदस्यता अभियान, जनसंपर्क यात्राओं, बूथ स्तर की बैठकों तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही, पार्टी को हर विधानसभा क्षेत्र में मज़बूत करने के लिए ज़िला से लेकर पंचायत स्तर तक समन्वय स्थापित करने पर भी ज़ोर दिया गया। अंत में ज़िलाध्यक्ष रवि चौधरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जनसंपर्क मज़बूत करें, पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आमजन तक पहुंचाएं, और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर रहें। यही हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है।
बैठक में ज़िलाध्यक्ष रवि चौधरी, जिला प्रभारी नाजिर पाशा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जी एवं अशोक सैनी, जिला महासचिव गौरव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मुरादाबाद मनोज कुमार जाटव, जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी, सूचना मंत्री शम्मी बजाज, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ विजेंद्र सिंह, जिला सचिव प्रिंस एवं आकाश, कुंदरकी विधानसभा अध्यक्ष दीपक सैनी,जसपाल सिंह वाल्मीकि तथा कार्यकर्ता अंकित गुप्ता, राहुल ठाकुर, सलीम, आशु, गौतम कुमार, नरेन्द्र सैनी, विजय वीर सिंह, राजीव चौहान, विजय शर्मा, कुनाल राघव, ध्रुव कुमार, विष्णु कुमार, अर्पित ठाकुर, आरिफ मलिक, फिरोज खान, सोनू, शोभित, मो० आरिफ, जाकिर हुसैन, सुभाष सैनी, सुमित, आर्यन सैनी, मोहन राधे एवं उर्वी आर्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
