तनाव मुक्ति के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम किया गया आयोजित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार कलेक्टर कार्यालय के परिसर में स्थित समस्त कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के वेलनेस के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तनाव मुक्ति के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम किया गया आयोजित | New India Times

इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को तनाव मुक्त करना और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाना था। सामाजिक न्याय विभाग एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में तनाव मुक्ति हेतु जयंती दीदी एवं ज्योति दीदी ने कर्मचारियों को मेडिटेशन के लाभों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि मेडिटेशन से वाणी में मधुरता, कर्मों में श्रेष्ठता और स्वभाव में सरलता आती है।


मेडिटेशन कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:

तनाव मुक्ति:-

मेडिटेशन के माध्यम से कर्मचारियों को तनाव मुक्त करने का प्रयास किया गया।
कर्मचारी कल्याण:-

कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के कल्याण और उनकी कार्यक्षमता में सुधार लाना था।
कार्यक्रम के अंत में नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई।

तनाव मुक्ति के लिए मेडिटेशन कार्यक्रम किया गया आयोजित | New India Times

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती बसंती भूरिया , उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग पंकज सांवले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article