नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नरेन्द्र मोदी सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमरीका से बड़ी ट्रेड डील की और इशारा किया है। बीते छह महीने से भारत किसी अनजान दबाव मे अमरीका से सबसे महंगा क्रूड ऑयल खरीद रहा है। नई ट्रेड डील मे अमरीका से भारत के बाजार में कृषि और दूध उत्पादों को बड़ी मात्रा मे आयात करने का प्रावधान है। इस डील के लिए सरकार को लोकसभा में कृषि और ट्रेड कानूनों मे संशोधन करने पड़ेंगे। संशोधन पारित हो जाते है तो भारत के कृषि उत्पादों के दाम गिरकर किसानो की आमदनी ख़त्म हो जाएगी। ग्राहकों से मिलने वाले मुनाफे का बड़ा हिस्सा सीधा अमरीका की जेब में जाएगा। मोदी सरकार के इन प्रस्तावित फैसलों को गौतम अडानी के ऊपर न्यूयॉर्क कोर्ट में चल रही केस से जोड़कर देखा जा रहा है।
Department of Justice and Security Exchange Commission Of Amirica ने न्यूयॉर्क की अदालत में गौतम अडानी के ख़िलाफ़ एक मुकदमा दायर किया है। इन संस्थाओं का आरोप है कि अडानी ने भारत और अमरीका में व्यापार सौदे पाने के लिए बैंकिंग सेक्टर से संबंधित अधिकारियों को 2000 करोड़ रुपए रिश्वत की पेशकश की। 31 अक्टूबर 2024 को न्यूयॉर्क कोर्ट ने गौतम अडानी समेत अन्य 06 को गिरफ़्तारी वारंट जारी किया जिसकी तामिल भारत सरकार ने आज तक नहीं की है। 20 नवंबर 2024 को अडानी एंड सहयोगियों के ख़िलाफ़ न्यूयॉर्क कोर्ट में आरोप पत्र रखे गए। कोर्ट ने भारत सरकार से कहा है कि 11 अगस्त 2025 तक सभी आरोपियों को वारंट की कॉपियां दे कर स्टेटस रिपोर्ट पेश करें। इस बार भारत सरकार की ओर से कोर्ट के हुक्म को नजर अंदाज किया तो अमरीकन कोर्ट इंटरपोल द्वारा अडानी एंड सहयोगियों को गिरफ़्तार कर कोर्ट में पेश करेगी।
