रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

टांडा नगर में राष्ट्र संत परम पूज्य पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरीश्वर महाराज साहब के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी श्री तत्त्वलता श्री महाराज साहब आदि ठाणा का चातुर्मास मंगल प्रवेश 5 जुलाई को होने जा रहा है। झाबुआ श्री संघ को चातुर्मास मंगल प्रवेश पर पधारने हेतु आमंत्रण पत्रिका देने के लिए टांडा श्री संघ से पदाधिकारी पधारे।

टांडा श्री संघ से श्री निर्मल श्री श्री मार श्री रतन नखेत्रा श्री अंकित कोठारी श्री पीयूष डूंगरवाल श्री अजीत हरण झाबुआ पधारे जिनका सर्वप्रथम बहुमान झाबुआ श्री संघ की ओर से अध्यक्ष संजय मेहता उपाध्यक्ष नरेंद्र संघवी, मुकेश रूनवाल, अंतिम जैन, उल्लास जैन, मनोज नाकोड़ा, प्रकाश कटारिया, हेमेंद्र संघवी, रिंकू रूनवाल सौरभ पोखरना ने शाल श्रीफल भेंट कर तिलक लगाकर बहुमान किया।

उसके पश्चात टांडा श्री संघ के पदाधिकारीयो ने झाबुआ श्री संघ को मंगल प्रवेश 5 जुलाई पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने का भाव भरा आमंत्रण दिया।
