रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रोटरी क्लब अपना मेघनगर की महत्वपूर्ण बैठक आगामी सत्र 25-26 के अध्यक्ष सचिव एवं उपाध्यक्ष के पद के लिए की गई रोटरी क्लब हर साल अध्यक्ष के चुनाव सभी की सहमति से संपन्न करता है। इसी के चलते रोटरी क्लब अपना मेघनगर की महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष के लिए बैंक के पूर्व मैनेजर गोविंद सिंह चौहान को अध्यक्ष के पद से नवाजा गया एवं उपाध्यक्ष पुर्व अध्यक्ष पंकज रांका को चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को रोटरी क्लब अपना के पुर्व संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री, हाजी इरफान शेरानी, महेंद्र सोलंकी, डाक्टर किशोर नायक, मांगीलाल नायक, महेश प्रजापत, कांतिलाल नीमा, श्रीमती चंदनबाला शर्मा, श्रीमती माया शर्मा, अजीत पटवारी, श्रीमती कुसुम सोलंकी, कयूम खान, अजीत पटवारी, प्रतीक सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गिरधाणी, रहीम शेरानी, फारुख शेरानी, जावेद शिसगर, जियाउल हक कादरी, दिलीप ठाकुर, सहित सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह चौहान को बधाइयां दी।

रोटरी क्लब अपना के संस्थापक अध्यक्ष भरत भाई मिस्त्री ने किया रक्तदान
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा मुझे क्लब के लोगों ने जो जिम्मेदारी दी है उसे लगन एवं आप सभी के सहयोग से करुंगा।

रोटरी क्लब अपना के अध्यक्ष श्री गोविंद चौहान ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर बच्चों को बिस्कुट व चॉकलेट वितरण किये एवं रक्तदान शिविर रोटरी मंडल के निर्देशन में 1 जुलाई को डॉक्टर डे के अवसर पर डॉक्टरों का सम्मान भी रोटरी क्लब अपना द्वारा किया गया।

श्री चौहान कहां रोटरी क्लब अपना मेघनगर के द्वारा जो प्रकल्प चल रहे हैं उन्हे बेहतरीन तरीके से करने का प्रयास लगातार करता रहुगा आप सभी एवं नगर के दानदाताओं के सहयोग से सेवा के कार्य निरन्तर जारी रखेंगे।
