सीएचसी इटवा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाओं से मिलेगी आमजन को राहत | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सीएचसी इटवा में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाओं से मिलेगी आमजन को राहत | New India Times

केंद्र सरकार द्वारा गरीब तथा मध्यम वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोला जा रहा है। यहां पर बाजार की अपेक्षा सस्ता और गुणवत्तापूर्ण दवाएं पचास से नब्बे प्रतिशत सस्ती मूल्य पर उपलब्ध हैं। लोगों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए।

उक्त जानकारी उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के उद्घाटन अवसर पर दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की यह बहुत अच्छी योजना है। जिसका उद्देश्य देश के नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराना है। इस केंद्र पर डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट, बुखार, सर्दी, खांसी सहित तमाम बीमारियों के लिए दवा उपलब्ध है। बाजार के मेडिकल स्टोर की तुलना में यहां पचास से नब्बे प्रतिशत कम मूल्य पर दवाएं आम लोगों को बेची जाती हैं।

उन्होंने अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी से इस योजना का भरपूर लाभ मरीजों को दिलवाने को कहा। साथ ही केंद्र के प्रोपराइटर को भी इसका प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया है। सीएचसी इटवा के अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी ने बताया कि इस अस्पताल पर आने वाले मरीजों को बेहतर सेवा देने का निर्देश सभी कर्मचारियों तथा चिकित्सकों को दिया गया है। इसमें डॉ वी के सिंह, डॉ विकास त्रिपाठी, अनिरुद्ध वर्मा, खेमराज, अरविंद त्रिपाठी, जीतेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमित मिश्रा, अनिल यादव, शिवशंकर वरुण, दिनेश जायसवाल, ओम प्रकाश तिवारी, शिवानंद तिवारी, हिमांशु, नीरज मीणा, अनुपम सहित अस्पताल के स्टाफ के अलावा केंद्र के प्रोपराइटर हिमांशु कश्यप तथा फार्मासिस्ट प्रियांशू त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version