मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 28 जून शनिवार को एशियन मेडिकल हरीरपुरा, बुरहानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विशेषज्ञ) डॉ. अकरम खान (जनरल फिजिशियन) और धीरज जवादे (नेत्र रोग विभाग) के द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया।
सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में और एशियन मेडिकल हरीरपुरा एवं पूर्व पार्षद असलम अंसारी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
