देवरी कला मंडी में एएसआई हनीफ खान और peon कैलाश साहू का भावभीना सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी कला मंडी में एएसआई हनीफ खान और peon कैलाश साहू का भावभीना सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न | New India Times

कृषि उपज मंडी समिति कर्मचारी एएसआई हनीफ खान एवं peon (चपरासी) कैलाश साहू का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें शाल, श्रीफल और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। मंडी सचिव रामचरण ठाकुर ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एएसआई हनीफ खान के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

देवरी कला मंडी में एएसआई हनीफ खान और peon कैलाश साहू का भावभीना सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न | New India Times

सेवानिवृत्ति के बाद मंडी के कर्मचारी बैंड बाजा के साथ उन्हें उनके निवास स्थान तक लेकर गए। इस अवसर पर मंडी सचिव रामचरण ठाकुर, पूर्व सचिव माधव प्रसाद पटेरिया , परसोत्तम हजारी, राजेश मिश्रा, संतोष तिवारी, केसली मंडी से दिनेश गुरु, नगर पालिका उपाध्यक्ष नईम खान, आसीन खान, मंडी स्टाफ एवं परिवार जन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version