बुरहानपुर को मिला वीरांगना सर्वश्रेष्ठ जिला 2025 का सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर को मिला वीरांगना सर्वश्रेष्ठ जिला 2025 का सम्मान | New India Times

अन्तर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा के द्वारा जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में संगठन के बीच से राष्ट्रीय स्तर पर 2025 के श्रेष्ठ जिला का सम्मान मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग स्थित बुरहानपुर जिला को घोषित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ एम एस सिंह मानस ने मंच से स्वयं इस सम्मान की घोषणा कर बुरहानपुर जिला वीरांगना के द्वारा कम समय में हासिल की गई उपलब्धियों को भी बताया।

इस अवसर पर संस्थापक डॉ मानस सिंह, मध्यप्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष श्रीमती वंदना सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रो डॉ रश्मि सिंह बैस, प्रदेश महासचिव श्रीमती पूजा भदौरिया, इंदौर संभाग अध्यक्ष रानी चंदेल, सपना सिकरवार और अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा बुरहानपुर वीरांगना की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजलि चौहान को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ प्रदान कर विभूषित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version