अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के कृष्णा नगर मण्डल बूथ संख्या 83 के कार्यक्रम में महापौर श्री विनोद अग्रवाल ने डॉ. मुखर्जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महापौर ने डॉ. मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ के लिए किए गए त्याग और बलिदान को याद किया और सभी कार्यकर्ताओं से उनके मूल्यों और आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करते रहने का आह्वान किया।
इसके बाद महापौर विनोद अग्रवाल ने राधा आर्किड में वृक्षारोपण कर भारतीय जनता पार्टी के हरित अभियान में सहभागिता की। भाजपा बृज क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ संयोजक रामकिशन पाठक, राधा ऑर्चिड कॉलोनी के अध्यक्ष ठा0 अरविंद प्रताप सिंह, कृष्णा नगर मण्डल पूर्व अध्यक्ष अनीश वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेश तिवारी, वरिष्ठ नेता प्रमोद बंसल , अंकुर अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष बबलू अग्रवाल एवं अन्य कार्यकर्ता साथ रहे।
