शासकीय लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव सुखचैन सिंह धुर्वे सेवा से बर्खास्त | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

शासकीय लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव सुखचैन सिंह धुर्वे सेवा से बर्खास्त | New India Times

सीईओ श्री गेमावत ने यह कार्यवाही जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ के सीईओ द्वारा प्रस्तुत विभागीय जांच प्रतिवेदन के बाद की है। श्री धुर्वे को ग्राम पंचायत चपना में पूर्व सरपंच के सहयोग से मनरेगा अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य गुणवत्ता विहीन करवाने, रखरखाव न करने, जांच में सहयोग न करने, कपिलधारा कूप निर्माण कार्य में मजदूरी के भुगतान में लापरवाही बरतने, मनरेगा अंतर्गत प्राप्त राशि से अधिक राशि व्यय करने, कूटरचित बिल बाउचर तैयार कर राशि गवन करने के आरोप में कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा निलंबित कर विभागीय जांच हेतु जिला पंचायत के सीईओ, सीईओ जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ एवं प्रस्‍तुतकर्ता समाज शिक्षा संगठक को नियुक्त किया था।

सीईओ जनपद पंचायत के द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन का परिशीलन करने पर पाया गया कि श्री धुर्वे द्वारा 5 वर्षों में न तो शासन हित में राशि जमा की गई और न ही जीवन निर्वाह भत्ते में से समायोजन किया गया। श्री धुर्वे का यह कृत्य शासकीय कार्य में घोर लापरवाही, शासकीय राशि का अपभक्षण, अनुशासनहीनता एवं वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम के तहत पदीय दायित्वो के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिसके बाद सीईओ श्री  गेमावत ने मध्य प्रदेश पंचायत सेवा के नियम 2011 के नियम 3(ख) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 5 (ख) (सात) में वर्णित प्रावधानों के तहत निलंबित सचिव श्री धुर्वे को सेवा से मुक्त कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version