डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अमरेन्द्र गुप्ता प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान’ से सम्मानित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अमरेन्द्र गुप्ता प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान’ से सम्मानित | New India Times

डीडी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अमरेन्द्र गुप्ता को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र ने दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब के सभागार में राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों के 12 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्रकारों को सम्मानित किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए मथुरा के महोली रोड निवासी और वर्तमान में डीडी न्यूज़, दिल्ली के वरिष्ठ राजनीतिक संवाददाता अमरेन्द्र गुप्ता को राष्ट्रीय ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप अमरेन्द्र गुप्ता को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल तथा 11,000/- रूपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ आईंएएस अधिकारी और प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख प्रदीप जोशी, इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष अशोक सचदेवा और उपाध्यक्ष रीतेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद थे।

अमरेन्द्र गुप्ता पिछले करीब 24 वर्षों से टीवी पत्रकारिता में सक्रिय हैं। डीडी न्यूज़ से पहले अमरेन्द्र गुप्ता संसद टीवी, लोकसभा टीवी, एपीएन न्यूज़, न्यूज़ एक्सप्रेस, TV9 मुंबई, लहरें न्यूज़ मुंबई, एस वन न्यूज़ सहित कई चैनलों में काम कर चुके हैं। अमरेन्द्र गुप्ता इन सभी चैनलों में बतौर रिपोर्टर और प्रोड्यूसर कई बीट पर काम कर चुके हैं साथ-साथ अमरेन्द्र रन डाउन प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं (टेलीविजन पर कौन-सी न्यूज़ चलनी है, ये जिम्मेदारी रन डाउन प्रोड्यूसर तय करता है) पत्रकारिता के शुरुआती दिनों में अमरेन्द्र गुप्ता ने दैनिक जागरण में भी काम किया है। आकाशवाणी मथुरा और दिल्ली से कई समसामयिक विषयों पर अमरेन्द्र के कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण होता रहा है। टीवी पत्रकारिता के दौरान ही अमरेन्द्र गुप्ता का कई पत्र-पत्रिकाओं में विभिन्न विषयों पर लेखन भी जारी है।

इससे पहले अमरेन्द्र गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसलों पर आधारित कार्यक्रम ‘फैसले’ के लिए विख्यात ‘जस्टिस वी आई अय्यर अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है, साथ ही ब्रज और दिल्ली से जुड़ी कई संस्थानों, पत्र-पत्रिकाओं और कई क्लबों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका सम्मान किया है। बीएसए कॉलेज, मथुरा से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद दैनिक जागरण, मथुरा से अपना करियर शुरू करने वाले अमरेन्द्र गुप्ता मथुरा के लोकल चैनल में भी काम कर चुके हैं। अमरेन्द्र गुप्ता को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान’ से नवाजे जाने के बाद उनके पत्रकार साथी और परिजन खासे खुश हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version