मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

जिला कांग्रेस के युवा एवं सक्रिय, निष्ठावान, कार्यकर्ता देवकांत मांडवगडे को पुनः सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस पद पर इनकी नियुक्ति म, प्र, कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री डॉ, संजय कामले द्वारा 26, जून 2025 को नियुक्ति पत्र जारी कर मनोनयन किया गया। इनकी नियुक्ति से समस्त कांग्रेस संगठन में हर्ष की लहर है।
देवकांत मांडवगडे कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं इनकी सक्रियता को देखते हुए माननीय कमलनाथ जी पूर्व मुख्यमंत्री, एवं नकुलनाथ जी ने इन्हें ये ज़िम्मेदारी सौंपी है। इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के सभी संगठन, अनुसांगीक संगठन ने इन्हें बधाईयां दी।
