मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

पांढुरना क्षेत्र वासियों के लिए दादाजी धाम एक्सप्रेस सबसे अच्छी और सुलभ रेलगाड़ी थी। जिसे कोरोना काल में भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। खंडवा जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के साथ डबल इंजन की सरकार ने छलावा किया है। जनता सांसद महोदय से नई ट्रेन शुरू करने के लिए नहीं कह रही है बल्कि जो ट्रेन बंद हो गई है उसे पुन्हा चालू करने हेतु आवेदन निवेदन कर रही है। यदि सांसद जी के मन में दादाजी के प्रति सच्ची श्रद्धा है तो वह आने वाली आषाढ़ी एकादशी के पाँच सात दिन पहले इस रेलगाड़ी को शुरु कराये ताकि श्रद्धालुओं को दरबार में पहुँचने की सुविधा हो सके।
