मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनारा में सरपंच के खिलाफ विरोधी गुट द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसमें आज 12:00 बजे से ग्राम पंचायत में वोटिंग रखी गई। इसके दौरान तहसीलदार राजेंद्र टीकम थाना प्रभारी राकेश बघेल उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे चौकी प्रभारी अंजना मरावी पुलिस दलबल के साथ ग्राम पंचायत में सुरक्षा व्यवस्था के लिए डटे रहे। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच गणेश सरयम को 9 वोट पड़े वहीं विरोधियों को 11 वोट मिले। इस पर विरोधियों की करारी हार हुई है जिसमें विरोधियों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खूनी के खिलाफ गया।
