देश में असली आपातकाल तो आज चल रहा है, इंदिरा जी का आपात काल तो देशहित में था: रिंकू टॉक | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

देश में असली आपातकाल तो आज चल रहा है, इंदिरा जी का आपात काल तो देशहित में था: रिंकू टॉक | New India Times

आपातकाल की वर्षगांठ पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री रिंकु टॉक ने अपना वक्तव्य जारी किया है: कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि “आपातकाल को लेकर भाजपा बार-बार कांग्रेस पर सवाल उठाती है, लेकिन हकीकत यह है कि आज देश में अघोषित आपातकाल लागू है और वह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चला रहे हैं।

श्री टॉक ने कहा कि “आज जिस तरह ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग का दुरुपयोग विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए किया जा रहा है, वह लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ है। मीडिया को नियंत्रित किया जा रहा है, सच्ची आवाज़ों को दबाया जा रहा है और संसद में विपक्ष की आवाज़ को भी कुचला जा रहा है।”

श्री रिंकू टॉक ने आगे कहा कि “आपातकाल को लेकर जो आलोचना होती है, वह इतिहास की आधी सच्चाई है। श्रीमती इंदिरा गांधी ने आपातकाल तब लगाया था जब देश में आंतरिक अस्थिरता, हिंसा और अलगाववादी ताकतें सिर उठा रही थीं। उन्होंने देश को टूटने से बचाने के लिए साहसिक निर्णय लिया था। उस समय देश में अनुशासन आया, प्रशासन सक्रिय हुआ और विकास की गति तेज हुई।

श्री टॉक ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस बयान की भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने इंदिरा गांधी को दुर्गा कहकर संबोधित किया था। “1971 में पाकिस्तान पर जीत के बाद जब बांग्लादेश बना, तब अटल जी ने संसद में इंदिरा गांधी को ‘दुर्गा’ कहा। ये दर्शाता है कि सच्चे राष्ट्रवादी कभी भी सच्चे नेतृत्व का अपमान नहीं करते,” वही आगे श्री रिंकु टॉक ने यह भी कहा कि “आज जो भाजपा सरकार कर रही है, वह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर की जा रही हैं। न्यायपालिका पर दबाव है और विपक्ष को बोलने का मौका तक नहीं दिया जा रहा है। यह समय संविधान और लोकतंत्र को बचाने का है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article