झबुआ के आधार केंद्रों पर जम कर हो रही है उगाही,शासन प्रशासन मौन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250626-WA0061.mp4


मध्य प्रदेश के झाबुआ का आधार केंद्र इस वक़्त लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। बताया जा रहा कि आधार अपडेट करवाने के लिए लोग रात से ही कतार में लग जाते हैं ताकि उनका नंबर जल्दी आ जाए लेकिन उस के बावजूद नम्बर आने में ही दो से तीन दिन लग रहा है। भीड़ होने के कारण जम कर अवैध वसूली हो रही है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।शासन प्रशासन प्रदेश के मुखिया के सामने लाख दावे करले कि सब कुछ ठीक चल रहा है लेकिन  झाबुआ की ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही नज़र आ रहा है। झबुआ के आधार केंद्र का दृश्य बड़ा ही भयावह है। लोग रात रात भर जाग कर चप्पलें रख कर लाइन लगा रहे हैं।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250626-WA0066.mp4

छोटे छोटे मासूम बच्चे भी आधार बनवाने के लिए सुबह से ही अपने माता पिता के साथ भीड़ में लगे हैं लेकिन जिम्मेदार इतने लापरवाह हैं कि उन मासूमों पर भी तरस नहीं खा रहे हैं। प्रशासन आखिर इस आधार के लिए एक्टिव क्यों नहीं हो रहा क्या अब आधार के लिए भी इनको आंदोलन करनें के लिए बाध्य होना पड़ेगा? 

जिला प्रशासन का दावा है कि हमने झाबुआ जिले के कई गांवों में आधार अपडेट करवाने के लिए केंद्र खुलवाए हैं परंतु हकीकत कुछ और ही है।उन केंदों पर या तो नेटवर्क नहीं है या कार्य नहीं होते हैं ।वही इन आधार केंद्रों पर गरीब जनता से पैसे भी लिए जा रहे हैं।गरीब लोगों से भीड़ भाड़ के नाम पर जमकर अवैध वसूली की जा रही है।जबकि शासन की गाइड लाइन अनुसार आधार कार्ड का पैसा तय है फिर भी जमकर उगाही हो रही है। अब तो स्कूल भी खुल चुके हैं जिस कारण विद्यार्थियों की भीड़ भी इन दिनों आधार अपडेट करवाने के लिए लगी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version