सुपर पावर को ईरान ने अपनी ताकत का अहसास कराया: डॉ. शेख... | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

सुपर पावर को ईरान ने अपनी ताकत का अहसास कराया: डॉ. शेख... | New India Times

वंचित समाज इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ शेख ने कहा कि ईरान और इजराइल का युद्ध विराम होना मानव समाज के लिए एक अच्छी खबर है ओर युद्ध को किसी भी कीमत पर सही नहीं ठहराया जा सकता है युद्ध में कोई अच्छी खबर नहीं आती है। सिर्फ़ नुकसान ओर मानव की जान जाती है जान किसी की भी हो किसी भी धर्म की हो उस को उचित ठहराया नहीं जा सकता डॉ शेख ने कहा कि में यह कह सकता हूं कि ईरान को इजराइल फिलस्तीन समझ रहा था। उसने गाजा ओर फिलस्तीन की आवाम के साथ जो किया था उसे उस की कीमत चुकानी पड़ी है। ईरान पर हमला कर के पछता रहा है इजराइल, नुकसान ईरान का भी हुआ है।

डॉ शेख ने कहा कि अगर मुस्लिम मुमालिक अपने देशों से सुपर पावर अमेरिका के एयर बेस ओर फौज को हटा दे तो अमेरिका सुपर पावर नहीं रहेगा। लेकिन मुस्लिम देश अपने-अपने मफ़ाद में पड़े हुए है। मस्जिद ए अक्सा पूरी दुनिया के मुसलमानों की इबादत गाह है इस के लिए सभी मुस्लिम देशों के प्रधानमंत्रियों को एक हो कर फिलस्तीन के मुद्दे को खत्म करवाना चाहिए जिस से बार बार इजराइल फिलस्तीन पर जुल्म न कर सके। इन सब झगडों की जड़ है अमेरिका जो मुस्लिम देशों के तेल को हड़पना चाहता है डॉ शेख ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खुमैनी ने अमेरिका के हमले का जवाब दे कर दुनिया को अहसास करा दिया है कि ईरान भी एक शक्तिशाली देश बनाने की राह पर है डॉ शेख ने कहा कि युद्ध से दुनिया के कुछ देशों को महंगाई का सामना करना पड़ेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version