आपातकालीन सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 108 कर्मियों को मिला सम्मान | New India Times

एपी सिंह/वी.के. त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

आपातकालीन सेवा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 108 कर्मियों को मिला सम्मान | New India Times

जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए 108 एंबुलेंस सेवा के 10 कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जिला अस्पताल खीरी में आयोजित हुआ, जहां मई माह में बेहतरीन रिस्पांस टाइम दर्ज करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 108 सेवा के क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित कुमार दुबे ने बताया कि जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है, उन्होंने न केवल जिले में सबसे तेज रिस्पांस टाइम दर्ज किया, बल्कि संस्था द्वारा निर्धारित मानकों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। आपातकालीन स्थिति में समय से पहुंचकर मरीजों की जान बचाने में इनकी तत्परता व समर्पण सराहनीय है।

सम्मान प्राप्त करने वालों में विकास सिंह, आलोक कुमार, इंद्रजीत, अंकित कुमार वर्मा, राम कुमार, सुमित कुमार सिंह, तारा चंद, प्रमोद कुमार, शिवा कांत और अरुण कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर 108 के प्रोग्राम मैनेजर कैलाश बिष्ट, विदित दवे, अली अब्बास एवं जसवीर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कर्मियों के कार्य के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस सम्मान समारोह ने न केवल 108 कर्मियों का उत्साहवर्धन किया, बल्कि अन्य स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए भी एक प्रेरणा स्थापित की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version