मोहर्रम पर बोहरा समाज की अकीदतमंदी: सैय्यदना साहब का लाइव वाअज़, बुरहानपुर में 10 दिनी आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मोहर्रम पर बोहरा समाज की अकीदतमंदी: सैय्यदना साहब का लाइव वाअज़, बुरहानपुर में 10 दिनी आयोजन | New India Times

देश विदेश सहित बुरहानपुर में भी दाऊदी बोहरा समाज द्वारा 10 दिनों तक मुहर्रम की वाईज़ का आयोजन इस्लामी परंपरा अनुसार होगा। अंजुमन ज़कवी जमात PRO कमेटी के कोऑडिनेटर मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि पवित्र मोहर्रम के महीने में 53 वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफादल सैफुद्दीन साहब क़िब्ला भारत के चैनई राज्य में 10 दिनी वअज़ (प्रवचन) देंगे जिसका सीधा प्रसारण लाइव टीवी के माध्यम से विभिन्न जगहों पर किया जायेगा जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।

अंजुमन ज़कवी जमात PRO कमेटी कोऑडिनेटर मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने आगे जानकरी देते हुए बताया कि बोहरा समाज के पवित्र धर्मिक स्थल मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में मोहरर्म के वाअज़ के लिए क़िब्ला सैय्यदना साहब द्वारा नियुक्ति डॉ. जुजर भाई कुर्ला वाला वाअज़ फरमाएंगे। बुरहानपुर में दाऊदी बोहरा समाज की नज़मी मस्जिद में बुधवार से आगामी 10 दिनों तक रोज शाम 8 बजे से मजलिस आयोजित होगी। साथ ही शुक्रवार से रोज सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक 10 दिनों तक रोजाना वाअज़ (प्रवचन) होगा।

वाअज़ के लिए डॉ. जुजर भाई कुर्ला वाला का बुरहानपुर तशरीफ़ आवरी हो चुकी है, उनकी आमद पर उनका शायाने शान परंपरागत इस्तक़बाल अंजुमन जाकवी जमता कमेटी द्वारा किया गया। आपको बता दे कि मोहतरम जुज़र भाई कुर्ला वाला को डॉ. की उपाधि अमेरिका से प्राप्त हुई है। वही मोहर्रम के 10 दिनों तक गम ए हुसैन में समाज जनों द्वारा पूर्ण रूप से अपना कारोबार बंद रखा जाएगा। वाअज़ सुनने के लिए दाऊदी बोहरा समाज के पुरुष महिलाओ सहित बच्चे भी बड़ी संख्या मे शामिल होंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version