जला हुआ विद्युत ट्रांस्फार्मर बदलने की मांग | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:


इटवा तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इटवा बक्शी के पास लगा 10 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर गत 12 जून को जल गया था। जिसे अभी तक बदला नहीं जा सका है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इसे बदलने की मांग की गयी है।

हिन्दू युवा वाहिनी के नि. जिला महामंत्री संजय मिश्र ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि प्राथमिक विद्यालय इटवा बक्शी के पास लगा 10 केवी का ट्रांस्फार्मर गत 12 जून को जल गया है। गत 15 जून को 1912 पर इसका शिकायत किया गया। इस सम्बंध में जेई अंकुश कुमार से बात करने पर उन्होंने समय लिया। परन्तु आज 25 जून हो गया है, लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। जिस पर विद्यालय कनेक्शन के बाद तीन घर का कनेक्शन भी है। जहां बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version