उल्टी-दस्त के बढ़ते मामलों पर प्रशासन सतर्क: कलेक्टर और एसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों से की मुलाकात | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

उल्टी-दस्त के बढ़ते मामलों पर प्रशासन सतर्क: कलेक्टर और एसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों से की मुलाकात | New India Times

झाबुआ ग्राम भामल में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने पर कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल ने पेटलावद सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों का कुशल क्षेम जाना। कलेक्टर ने हॉस्पिटल में एडमिट समस्त मरीजों से चर्चा कर उनके सेहत के सम्बन्ध में जानकारी ली।

उल्टी-दस्त के बढ़ते मामलों पर प्रशासन सतर्क: कलेक्टर और एसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों से की मुलाकात | New India Times

कलेक्टर ने सभी मरीजों को आश्वस्त किया कि जिले से डॉक्टर्स की टीम आ चुकी है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से आयी है। कलेक्टर ने सिविल हॉस्पिटल के टीम से सभी मरीजों का दक्षता से ईलाज करने हेतु निर्देशित किया। रैफर करने की सम्भावना होने पर त्वरित रूप से रैफर किया जाए। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करें। साथ ही उल्टी दस्त के कारणों का पता लगाने के लिए भी जाँच जारी है।

उल्टी-दस्त के बढ़ते मामलों पर प्रशासन सतर्क: कलेक्टर और एसपी ने हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों से की मुलाकात | New India Times

भामल स्कूल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कैम्प:-

ग्राम भामल में वर्तमान में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्कूल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कैम्प का आयोजन कर ग्राम वासियों का परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान एसडीओपी कमलेश शर्मा, तहसीलदार पेटलावद हुकूम सिंह निंगवाल एवं डॉक्टर्स उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article