अकबरपुर कब्रस्तान को लेकर जमीअत उलमा ज़िला भोपाल ने मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250623-WA0070.mp4

जमीअत उलमा ज़िला भोपाल पिछले 15 सालों से वक्फ संपत्ति और कब्रस्तानों को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है।इसमें मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड को जगाने का काम हो या अवामी बेदारी मुहिम हर मोर्चे पर जमीअत उलमा ज़िला भोपाल जमीअत उलमा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून के निर्देश पर काम करती आ रही है।
ताज़ा मामला अकबर पुर कब्रस्तान कोलार रोड का है जिस का खसरा नंबर 112 और पंजीयन नंबर 766 है जो कोलार रोड भोपाल में स्थित है।हाफ़िज़ इस्माईल बैग अध्यक्ष जमीअत उलमा ज़िला भोपाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अकबर पुर कब्रस्तान पर नाजायज कब्ज़ा करके उसपर कब्ज़ा धारक अश्विनी श्रीवास्तव के द्वारा गौ शाला का शिलान्यास करवाया गया।कब्ज़ा करने वाले अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि वक्फ बोर्ड से मेरी किराए दारी है जबकि उसकी किराए दारी 2019 में निरस्त कर दी गई थी। उसके बावजूद अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ होने की वजह से पुलिस की मौजूदगी में कब्रस्तान पर गौ शाला का शिलान्यास विधायक रामेश्वर शर्मा के द्वारा करवाया गया जो कि अनुचित हे मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सनव्वर पटेल ( कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) को पूर्व में हुई कार्यवाहियों से अवगत कराते हुए कब्रस्तान अकबर पूर को भू माफिया से आजाद कराने और उसकी बाँवड्री वाल कराने के लिए कहा गया। जिस पर वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष ने जांच कर कार्यवाही किए जाने का भरोसा दिलाया।अगर ज़रूरत पड़ती है तो प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून साहब के मार्ग दर्शन में जमीअत उलमा ज़िला भोपाल कोर्ट जाकर कब्रस्तान पर नजायज कब्जे के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी।
इस मौके पर जमीअत उलमा ज़िला भोपाल के अहम पदाधिकारी अध्यक्ष जमीअत उलमा ज़िला भोपाल हाफ़िज़ इस्माईल बैग मौलाना मोहम्मद हनीफ मौलाना मोहम्मद अतहर हाफ़िज़ साजिद अहमद मजहर बैग मोहम्मद तलहा मो۔मुस्तकीम मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version