मथुरा के बंटी सिद्दीकी को राजस्थान में मिला अंतर्राष्ट्रीय गौरव सम्मान | New India TimesOplus_131072

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा के बंटी सिद्दीकी को राजस्थान में मिला अंतर्राष्ट्रीय गौरव सम्मान | New India Times

राजस्थान के बारां जिले में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गौरव अभिमान पुरस्कार समारोह का आयोजन फ्रेंड्स महिला क्लब द्वारा किया गया, जिसकी संस्थापिका व अध्यक्ष श्रीमती सपना गोयल ने बताया कि इस समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, ज्योतिष, खेल, मॉडलिंग, मानव अधिकार, सामाजिक सेवा समेत कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 151 विशिष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अजय मेहरा कोटा से पधारे और विशिष्ट अतिथि के रूप में मथुरा से रविन्द्र बंसल मौजूद रहे। अतिथियों में खेल रत्न से सम्मानित बंटी सिद्दीकी भी मौजूदगी रहे जहां आयोजकों द्वारा बंटी सिद्दीकी को अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय गौरव अभिमान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं मथुरा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवी सिम्मी मालिक, जुली शर्मा, इमामुद्दीन, सायरा बेगम व तारीक़ खान को भी सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article