अनेक मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जहांगीरपुर में की अहम बैठक | New India Times

आतिफ खान, नोएडा (यूपी), NIT; ​अनेक मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जहांगीरपुर में की अहम बैठक | New India Timesबुवार 27 दिसंबर 2017 को भारतीय किसान यूनियन की जहांगीरपुर में एक अहम बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता डॉक्टर किशनपाल भगत जी व संचालन सोनू चौधरी जिला संग़ठन मंत्री बुलंदशहर ने सम्पन्न हुई।

बैठक में निम्न मुद्दों पर किया गया विचार:-

  • किसानों की अनेक समस्याओं को लेकर 01/1 /2018 को किसान समारोह किया जा रहा है, अधिक से अधिक किसान भाई व कार्येकर्ता खुटेल कृषि फार्म हाउस स्याना रोड नसीराबादपूठी पहुँचकर अपनी अपनी समस्याओं को अवगत कराये। किसानों के मसीहा चौधरी स्वर्गीय बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के नाम से हवन व प्रसाद ग्रहण रंगारंग भजनों व रागनियों का भी आंनद उठाये।
  • बिजली बिभाग द्वारा घोषित नई दरों को अविलम्ब वापिस किये जायें।
  • बिजली बिलों को सही कराकर उपभोक्ताओं को समय से घर-घर बिजली का बिल पहुंचाया जाये।
  • जिन उपभोक्ताओं पर बिजली के समबंध में एफआईआर जो दर्ज हुई है उनको तत्काल वापस लिया जाये।
  • किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाये ,जिससे की किसानों की फसल को नष्ट होने से बचाया जाये।
  • गांव जवां में चौधरी धन सिंह की दुकानों के सामने लगा छोटा ट्रांसफार्मर हर महीने में आठ से दस बार फूक जाता है लोड ज्यादा होने की वजह से वहाँ पर दो ट्रांसफार्म तत्काल रखे जाये, जिससे की किसी अनहोनी से बचाया जा सके।
  • किसानों की गन्ना पर्ची जल्द से जल्द भेजी जाये ,जिससे कि किसान अगली गेंहू की फसल को बो सके।

बैठक में यूनियन को मजबूत बनाने व हर गांव में टीम गठीत करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर जिला संग़ठन मंत्री सोनू चौधरी , मंडल महासचिव डॉक्टर योगेन्द्र अत्री, रामवीर सिंह गौतम ग्राम अध्यक्ष सीरियाल ,आतिफ़ खान मीडिया प्रभारी, मोनू चौहान,विनोद जादौन, वीरपाल मास्टर, गुड्डु सिंह, शहीद खां, देवेंद्र सिंह,नेमपाल, टेका ठेकेदार,साजिद नक्काल, देशराज सिंह, कैलाशचंद,शिवकुमार, अंकित चौधरी जवां, होरीलाल,शेखर जादौन, मोहर सिंह, आदि कार्यकर्ता व अनेक किसान मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन जिन्दाबाद, बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत अमर रहे,चौधरी नरेश टिकैत जिन्दाबाद,चौधरी राकेश टिकैत जिन्दाबाद के नारों के साथ बैठक संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version