ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर ने बलिदान दिवस पर श्रीमती मिनाक्षी करंकार और नीलम दुबे को रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से नवाज़ा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर ने बलिदान दिवस पर श्रीमती मिनाक्षी करंकार और नीलम दुबे को रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से नवाज़ा | New India Times

देश की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस के अवसर पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में श्रीमती मिनाक्षी करंकार और नीलम दुबे को “रानी लक्ष्मीबाई सम्मान” से सम्मानित किया गया। श्रीमती मिनाक्षी करंकार वर्तमान में पुलिस विभाग में सेवारत हैं। जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी। उनके पति का असमय निधन हो जाने के बाद, उन्होंने न केवल अपने परिवार को संबल प्रदान किया बल्कि स्वयं पुलिस विभाग में सेवा ग्रहण कर स्वाभिमान और आत्मबल के साथ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है। प्रमुख रूप से उपस्थित थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया श्रीमती नीलम दुबे शहर में होने वाले कार्यक्रम और गतिविधि पर निगरानी रखती है। वहीं मिनाक्षी करंकार शहर में लगे कैमरों के माध्यम से शहर में होने वाली हर घटना पर ध्यान रखती है। दोनों महिला शक्ति बहुत अहम जिम्मेदारियां का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।

इस अवसर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव द्वारा पर उन्हें सम्मान पत्र, शाल तथा श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें रानी लक्ष्मीबाई जैसी नारी शक्ति के प्रतीक रूप में उनके साहस, सेवा और समाज के प्रति योगदान के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरिता राजेश भगत, उपाध्यक्ष प्रेमलता सांकले,सचिव श्री धर्मेन्द्र भाई सोनी, मंसूर भाई सेवक, किशन चौहान, अभय बालापुरकर, अता उल्लाह खान, अजय राठौर, घीसुलाल सुखवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महिला कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं युवा वर्ग उपस्थित थे। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में श्रीमती करंकार दुबे के संघर्ष और समर्पण की प्रशंसा की। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विजय राठौर ने कहा ताप्ती सेवा समिति का यह प्रयास है कि समाज में कार्य कर रही ऐसी नारी शक्तियों को पहचान दी जाए, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article