मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यातायात पुलिस और नगर निगम अधिकारियों ने फिर हटवाया सड़क किनारे का अतिक्रमण | New India Times

पुलिस कप्तान बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश और बुरहानपुर शहर के पुलिस कप्तान श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं स्टाफ द्वारा आज दिनांक 16.06.2025 को पुलिस बल एवं नगर निगम विभाग के साथ शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सड़क किनारे दुकानों द्वारा किए अतिक्रमण को हटाया गया। उक्त कार्यवाही जय स्तंभ , मंडी चौक, सुभाष चौक,गांधी चौक ,फूल चौक कमल चौक, शिवकुमार प्रतिमा तक अतिक्रमण कार्यवाही की गई।

आमजन एवं व्यापारियों से अपील भी की गई है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु सड़कों पर सामान रख अतिक्रमण न करें। पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें। साथ ही अस्त-व्यस्त एवं नो पार्किंग में लगे वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। कार्यवाही में यातायात थाना स्टाफ सहायक उप निरीक्षक शिव नारायण मिश्रा संदीप कैथवास,आरक्षक इफ्तेखार, रेनसिंग, रामू गुजर, अरुण तोमर ,नगर निगम अधिकारी हितेश गीते व नगर निगम अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। यातायात पुलिस,नगर पालिका अमले स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क के अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.