अफीम की खेती करने वालों के यहां काम करने वाले अफीम चुराकर करते थे तस्करी, तीन गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अफीम की खेती करने वालों के यहां काम करने वाले अफीम चुराकर करते थे तस्करी, तीन गिरफ्तार | New India Times


यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना रोजा प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस को मिली सफलता तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार।मुखबिर की सूचना पर राजीव कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक कुमार आदि पुलिस टीम ने थाना रोजा क्षेत्र के अंतर्गत होंडा ब्रिज के पास सीतापुर रोड से बाइक सवार मनोज जिला शाहजहांपुर, अवनीश थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर, शमशाद निवासी ग्राम नौगांव मुबारकपुर थाना कलान जिला शाहजहांपुर को 1 किलो 88 ग्राम अवैध अफीम के साथ किया गिरफ्तार।

अफीम की खेती करने वालों के यहां काम करने वाले अफीम चुराकर करते थे तस्करी, तीन गिरफ्तार | New India Times

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि  हम लोग अफीम की खेती करने वालों के यहां काम करते हैं और वहीं से थोड़ी-थोड़ी अफीम छुपा कर लाते हैं और अधिक मात्रा में इकट्ठा हो जाने पर हम लोग उसे जगह-जगह जाकर ग्राहक ढूंढ कर बेच देते हैं।

क्षेत्र अधिकारी सदर ने बताया कि थाना राजा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन लोगों को रोकर चेकिंग की तो उनके पास से 1 किलो 88 ग्राम अफीम बरामद की गई साथी जब से ₹1200 व एक मोबाइल भी जप्त किया है बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹3 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article