तेज़ धूप में ड्यूटी करने के दौरान लू लगने से रेल कर्मचारी की हुई मौत | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

तेज़ धूप में ड्यूटी करने के दौरान लू लगने से रेल कर्मचारी की हुई मौत | New India Times

तेज़ धूप में ड्यूटी के दौरान लू लगने से रेल कर्मचारी की मौत हो गई।
अकबरपुर रेलवे ने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर बताया कि रेलकर्मी वीरेन्द्र कुमार ट्रैकमैन, गैंग संख्या-28 अधीन कार्यरत वरिष्ठ खण्ड अभियंता/ रेल पथ, शाहगंज की पैट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान तबियत ख़राब होने से मृत्यु होन 15 जून 2025 को वीरेन्द्र कुमार पुत्र राम बहल, ट्रैकमैन, गैंग संख्या-28 अधीन कार्यरत वरिष्ठ खण्ड अभियंता/ रेल पथ, शाहगंज निवासी मोहसिनपुर, मंसूरपुर, अकबरपुर,दिन के समय जाफरगंज से मालीपुर के मध्य पैट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे थे कि इसी दौरान अचानक लू लगने से तबियत ख़राब हो गईI उसी दौरान दूसरी तरफ से पैट्रोलिंग कर आ रहे मेट सुखी राम ने वीरेन्द्र कुमार को Km. No. 894/0- 895/0 के निकट बेहोशी की हालत लाइनों के पास एक पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत एम्बुलेंस को घटनास्थल पर बुलाया तो वहाँ उनके द्वारा समय 3:30 के करीब तुरन्त वीरेन्द्र कुमार को मृत घोषित कर दिया गया I मौके पर RPF/ ABP, PWI/ ABP, वरिष्ठ खण्ड अभियंता/ रेल पथ, शाहगंज भी मय स्टाफ पहुंचे।
घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा थाना कोतवाली, मालीपुर भी मय स्टाफ मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा पंचनामा तैयार कर शव को करीब 7:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए के लिए शव को अपने कब्जे में लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article