आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित रामगंगा बिहार मिड डाउन क्लब में भारतीय अटल सेवा स्वयंसेवी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज झा पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर भारतीय अटल सेवा स्वयंसेवी संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर सहित तमाम कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज झा का फूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया वही कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नीरज झा ने सभी को नियुक्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया, कार्यक्रम में प्रमोद कुमार को जिला उपाध्यक्ष, गुलाम वारिस जिला मंत्री, जाकिर हुसैन को जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोहम्मद वसीम को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाते हुए नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान ज़िला अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर, युवा मोर्चा के विनय राजपूत, जिला महामंत्री अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष राजेश, जिला मंत्री पुनीत कुमार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंकित पाल, जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सागर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाल, अल्पसंख्यमोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद, जिला उपाध्यक्ष डॉ तसलीम अल्वी, जिला महामंत्री सुलेमान चौधरी, जिला महामंत्री नूर हसन, जिला मंत्री मोहम्मद सलीम, जिला प्रवक्ता ज़रीफ आलम, जिला मंत्री मो मुशरिफ, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीतू , जिला मंत्री सबिता, जिला उपाध्यक्ष नीरज, जिला उपाध्यक्ष आशा देवी, आदि उपस्थित रहे। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार दिवाकर ने प्रदेश अध्यक्ष नीरज झा का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हमारे साथ खड़े हैं जब-जब कोई भी समस्या आएगी तब तब प्रदेश अध्यक्ष और तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और मिलजुल कर काम करेंगे।

