ग्राम सभा की रोड व सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर किया जा रहा है रास्ता अवरुद्ध | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

ग्राम सभा की रोड व सरकारी नाले पर अतिक्रमण कर किया जा रहा है रास्ता अवरुद्ध | New India Times

राबर्ट्सगंज लोढ़ी ग्राम सभा स्थित कलेक्ट्रेट गेट के ठीक सामने बने सरकारी नाले का उपयोग सोनभद्र के बड़े व्यवसाई विनय अग्रवाल द्वारा व्यक्तिगत हित में नाले के पानी पक्की ईट से जोड़कर रोक लगाकर व्यक्तिगत उपयोग में किया जा रहा है। वहाँ की जानता के द्वारा बार बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारियों के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई व इनके द्वारा ग्राम सभा की रोड पर अपना निजी गेट लगा दिया गया है। उस रास्ते का उपयोग भी वह अपने स्वयं के हित में करते हैं। गेट बंद होने की वजह से कोई भी आम जनमानस ग्राम सभा की रोड का उपयोग आने जाने के लिए नहीं कर पाता है। लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से कार्यवाही की मांग करते हुए नाली व गेट तत्काल खुलवाए जाने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version