डॉ कन्नू भाई पटेल को आत्मीय विदाई देकर नगर वासियों ने किया याद | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT; ​​डॉ कन्नू भाई पटेल को आत्मीय विदाई देकर नगर वासियों ने किया याद | New India Timesडॉ कन्नू भाई पटेल का 25/12/2017 को बड़ोदा गुजरात में ह्रदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया था। कन्नू भाई पटेल न्याय के लिए लड़ने व गरीबों के मददगार थे, जिनके सम्मान में 27 दिसम्बर को शाम 5 बजे गांघी चौक बरघाट में शोक सभा आयोजित की गई जिसमें कन्नू भाई पटेल के अनुज प्रकाश पटेल उपस्थित हुए। ​डॉ कन्नू भाई पटेल को आत्मीय विदाई देकर नगर वासियों ने किया याद | New India Timesनगर के आत्ममीय जनों में महेश प्रसाद मिश्रा, अनिलसिंह ठाकुर, डोमन जायसवाल, पापा भाई असर, देवेंद्र ठाकुर, अर्जुन काकोडिया, शहीद खान, पवन, ऋषभ जयसवाल, रजनीश सोनटके , शुक्ला की उपस्थिति में सैकड़ों आत्मीय जनों ने कन्नू भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। शोक सभा का संचालन अनिल पाठक ने किया और आभार संजय तिवारी द्वारा व्यक्त किया गया। अंत में अर्जुन सिंह काकोडिया द्वारा कन्नू पटेल के अनुज प्रकाश पटेल को कन्नू पटेल का छाया चित्र प्रदान करते हुए अंतिम बिदाई दी गयी। अनेक जनों ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नगर के लिए काम करने वालों के लिए ऐसी शोक सभा का आयोजन करना बरघाट में एक अच्छी परंपरा का प्रारम्भ आज हो चुका है। कम से कम नगर के लिए अच्छा करने वालों के लिए बरघाट नगर के लोगों का इतना फर्ज तो होना चाहिए। आज के कार्यक्रम के लिए सभी ने आयोजन कर्ताओं का आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version