जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना इटवा में समाधान दिवस का हुआ आयोजन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में थाना इटवा में समाधान दिवस का हुआ आयोजन | New India Times

शासन की मंशानुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ राजा गणपति आर की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डाॅ अभिषेक महाजन की उपस्थिति में थाना इटवा में थाना समाधान दिवस कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर 14 जून 2025 को आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी डाॅ राजा गणपति आर द्वारा सुना गया। ज्यादातर प्रकरण भूमि विवाद एवं नाली से संबधित था। समस्त राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनकर सही ढ़ग से निस्तारण करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी इटवा को अधिक विवादित प्रकरण में टीम गठित कर हल्का लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। सभी हल्का लेखपाल राजस्व निरीक्षक को साथ लेकर मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा व अवैध कब्जा/पट्टा प्रकरणों को ग्रामवासियों का बयान लेकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करायें। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जायें। अधिकतम प्रकरणों का निस्तारण कराकर ही लौटें, प्रकरण लम्बित कदापि न रखा जाये। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से कब्जा किया है तो उसके विरूद्ध हल्का लेखपाल मुकदमा दर्ज करायें। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आये सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपस में मिलकर रहें। किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करें। जो भी प्रकरण आये है उसका निस्तारण मौके पर जाकर राजस्व के अधिकारी/कर्मचारी करायेंगे।
इस दौरान उपजिलाधिकारी इटवा कुणाल, थानाध्यक्ष इटवा श्याम सुन्दर तिवारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल रणधीर यादव, नवीन चौधरी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version