जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत गौरडीह में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का किया निरीक्षण, मिली कमियों को दूर करने का दिया निर्देश | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत गौरडीह में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का किया निरीक्षण, मिली कमियों को दूर करने का दिया निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर ने विकास खंड खुनियांव अन्तर्गत ग्राम पंचायत गौरडीह में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान 14 जून 2025 को जिलाधिकारी ने दरवाजा टूटा होने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि इसे ठीक करायें। शौचालय में प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं थी सिर्फ एक बल्ब लगा था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी व्यवस्था ठीक करायें। पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक कक्ष को देखा गया। पंचायत सहायक से उनके द्वारा किये जा रहे कार्याें के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। इसके साथ ही लाइब्रेरी को भी देखा गया। इसके पश्चात सचिव कक्ष का निरीक्षण करते हुए कराये गए कार्याें के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा मास्टर रजिस्टर को देखा गया। एडीओ पंचायत द्वारा कार्याें का निरीक्षण आख्या नहीं लगाया गया था जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त किया गया। कन्सल्टिग इंजीनियर द्वारा द्वारा सत्यापन आख्या नहीं लगा था। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि इस प्रकार की लापरवाही पुनः नहीं होना चाहिए। इसके पश्चात जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर द्वारा कंपोजित विद्यालय गौरडीह में बने मिड डे मील शेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष मिश्र, सचिव सुजीत कुमार जायसवाल व अनुराग यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी, ग्राम प्रधान गौरडीह गुलबहार आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version