मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार मुश्ताक़ ख़ान भोपाली की पुत्री बुशरा ख़ान का निकाह एक सादे समारोह में मस्जिद अब्दुल रशीद अंसार नगर, मोमिन जमात खाना के पास, बुरहानपुर में रमज़ान ख़ान सईद खान निवासी जयस्तंभ बुरहानपुर के संग गुरुवार दिनांक 12/06/2025 ई को दिन में 12 बजे समाज और नगर के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में समारोह पूर्वक इस्लामी रीति रिवाज एवं परंपरा अनुसार संपन्न हुआ।
बुरहानपुर के प्रख्यात धार्मिक विद्वान एवं मस्जिद शनवारा गेट बुरहानपुर के खतीब व इमाम हज़रत मौलाना मोहम्मद कलीम अशरफ अशरफी क़िबला ने निकाह संपन्न कराया, और दुआ फरमाई। उपस्थित समाज जनों ने दोनों खानदान के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। निकाह के बाद पत्रकार मुश्ताक खान भोपाली की तरफ से भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसमें बुरहानपुर के स्वादिष्ट दाल चावल पकवान से सभी आनंदित हुए।
