अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

विकास खण्ड खुनियांव का गुरूवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने विकास खण्ड खुनियांव के निरीक्षण के दौरान ब्लाक परिसर में मनरेगा योजना से बने बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह तथा खण्ड विकास अधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव द्वारा बैडमिंटल खेला गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बैडमिंटन खेलने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। यह हृदय स्वास्थ्य और मांसपेशियों को मजबूत करता है। तनाव को कम करता है। यह खेल मानसिक निपुणता बढ़ाता है और रणनीतिक सोच को तेज़ करता है।
इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ब्लाक परिसर में वृक्षारोपण किया गया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया गया। मनरेगा पत्रावली, मास्टर रजिस्टर तथा स्थापना पटल पर पत्रावली का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत एनआरएलएम कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके बाद करौंदा खालसा स्थित टीएचआर टेक होम राशन का निरीक्षण करने चले गए।
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष मिश्र, एपीओ प्रशांत श्रीवास्तव, सचिव पीयूष पाण्डेय, मोईदुर्रहमान, सर्वजीत यादव, प्रधान प्रतिनिधि राकेश त्रिपाठी, खुनियांव प्रधान, खेराखास प्रधान विनोद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
