14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित किया जायेगा रक्तदान शिविर: विनोद दीक्षित | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित किया जायेगा रक्तदान शिविर: विनोद दीक्षित | New India Times

बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मीडिया को बताया कि लाइफ केयर ब्लड बैंक के सहयोग से 14 जून 2025 विश्व रक्तदाता दिवस पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का लाइफ केयर ब्लड बैंक नेशनल हाइवे मथुरा पर आयोजित किया जा रहा है जहां युवा अपना रक्त देश के नाम करेंगे। हमारी समिति समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करती रहती है। पिछले 12 सालों में अब तक 6377 जरूरतमंद लोगों को रक्त से रक्तवीरों के रक्त मदद कर चुके हैं।

महिला प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व पार्षद श्वेता शर्मा ने कहा कि इस रक्तदान शिविर में महिलाएं भी बड़ी संख्या में रक्तदान करेंगी। लाइफ केयर ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने बताया कि शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र के साथ सुरक्षा के लिए हेल्मेट दिया जाएगा। भावना लाइब्रेरी के निर्देशक गगन अग्रवाल ने कहा कि हमारी लाइब्रेरी सामाजिक कार्यों में अग्रिम भूमिका में रहती है इसलिए विश्व रक्तदाता दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हमारे यहां किया जा रहा है। उन्होंने सभी युवाओं के अधिक से अधिक रक्तदान की अपील की है।

By nit

Exit mobile version