अमानगंज में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी की दुकान से 80 हजार रुपये की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

अमानगंज में दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी की दुकान से 80 हजार रुपये की चोरी, व्यापारियों में आक्रोश | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार,पण्डबन रोड सड़क मार्ग पर स्थित गल्ला व्यापारी संजय बडेरिया पिता उमा प्रसाद बडेरिया की दुकान से कोई अज्ञात चोर, उनकी पैसे की पेटी लेकर भाग गया। चोरों ने बड़ी चालाकी से घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि एक साथी दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर खड़ा था, जबकि दूसरा दुकान में घुसकर पेटी उड़ा ले गया चोरों की संख्या 2 बताई जा रही है
घटना के समय संजय बडेरिया दुकान पर नहीं थे। उनके सहयोगी मित्र को दुकान पर बैठा गए थे। इसी बीच चोरों को मौका मिल गया ओर  दुकान से पैसों की पेटी  अज्ञात चोर ले उड़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर पेटी में रखे करीबन 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। संजय बडेरिया सहित व्यापारियों ने इस घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है आपको ज्ञात हो एक सप्ताह पहले भी एक अज्ञात चोर ने एक फुटपाथ पर लगी दुकान से केले खरीद रहे युवक का बेग लेकर भाग गया था  इन दिन दहाड़े होने बाली घटित घटनाओं से स्थानीय निवासियों और क्षेत्रीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है। लोग इन बढ़ती चोरियों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version