मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा ग्राम शकरगांव, तहसील भिकनगाँव, जिला खरगोन में 9 जून 2025 सोमवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. विशाल पाटीदार (जनरल फिजिशियन) एवं डॉ. संजय बिरला (जनरल फिजिशियन) द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई।
सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में, श्रीमती अनीता लव मीणा (सरपंच), श्री सुभम शर्मा (उप सरपंच) श्री सुरेश खात्वे (भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य ) श्री जगन चौहान(जनपद सदस्य) राजेश यादव (शिक्षा विभाग) एवं श्री सुखराम भास्करे एवम् समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
